मुकाम की ऊचाइयों को छूने की कोशिस करती श्रद्धा से छोटी सी मुलाकात
![]() |
| श्रद्धा खरे |
1- आप क्लास में हमेशा देर से क्यों आती है ?
उत्तर - मै नियमित नहीं हूँ देर रात तक काम करती हूँ फिर सुबह उठ नहीं पाती हूँ जिस दिन समय से उठ जाती हूँ तो ट्रैफिक में फस जाती हूँ क्लास के सभी बंच्चों से हट कर मेरी ज़िंदगी है।
2 - आपके देर से आने पर मुकुल सर आपकी मौज लेते है आपको बुरा नहीं लगता है लोग हँस लेते है आप पर ?
उत्तर - नहीं मुझे बुरा नहीं लगता है मुझे हर मौज में एक अच्छी क्वालिटी दिखती है अगर आज आपकी ज्यादा मौज ली जा रही है तो कभी न कभी आप सफल होंगे हर सफल इंसान की कहानी यही से शुरू होती है जहाँ से मेरी शुरू हुई है। मेरा मानना है की हर सफल इंसान की कहानी मेरे जैसी ही थी लेट होना , उनका मजाक बनना और वो सफल रहे।
3 - तो इसका मतलब जो समय से होते है जिनका मजाक नहीं बनता है वो लोग सफल नहीं हो सकते हैं ?
उत्तर - नहीं ऐसा नहीं है हर इंसान में हर एक गुण होते हैं लेकिन मुझमे यह गुण नहीं है लेकिन इसे मैं सकारात्मक तरीके से लेकर चलती हूँ सुबह से शाम तक बहुत से लोग बहुत कुछ बोलते है तो हर एक बात को लेकर बैठती नहीं हूँ आगे बढ़ जाती हूँ।
4 - तो आप मुकुल सर की बातों को एक कान से सुन कर एक कान से निकाल देती हैं ?
उत्तर - हाँ .... लेकिन अगले दिन कोशिश करती हूँ की समय से रहूँ लेकिन आदत से मजबूर हूँ।
5 - खैर अच्छा जिस दिन आप समय से होती हैं उन दिनों क्लास के बीच में रोज आपका फ़ोन आता है क्या मैं जान सकता हूँ किसका फ़ोन होता है वो ?
उत्तर - वो मेरी मैम का फ़ोन होता है जो रोज मुझे उसी वक़्त फ़ोन करती हैं।
6 - आपने उन्हें यह नहीं बतया की वह मेरी क्लास का वक़्त होता है ?
उत्तर - हाँ उन्हें पता है फ़ोन जब नहीं उठता है तो वो समझ जाती है मैं क्लास में हूँ।
7 - क्लास ख़तम होते ही आपके कानो में फ़ोन लगा होता है और आप बिलकुल अकेले में बात कर रही होती हैं क्या आप RAW या IB में काम करती हैं इसके बारे में जान सकता हूँ ?
उत्तर - मुझे अकेला-पन बहुत पसंद है मैं ज्यादा तर अपनी लाइफ अकेले बिताती हूँ और फ़ोन पर मैम से बात करती हूँ जो की बिजनेस के बारे में होती है।
8 - लोगो से आपके बारे में पूछ रहा था तो पता पड़ा की लोग आपके बिजनेस स्कीइम से बहुत परेशान हैं आप जबरदस्ती लोगो को यह बिजनेस समझाती हैं ?
उत्तर - हाँ ठीक है सामने वाला मुझसे ऊब रहा है या कट रहा है तो उसमे मेरा घाटा नहीं है।
9 - लेकिन उस व्यक्ति का तो घाटा है उसका समय जा रहा होता है और न तो उसको कुछ मिलना होता है ?
उत्तर - सबका अपना-अपना होता है मैं इस बिजनेस को सभी को बताना चाहती हूँ क्योकि यह 21 सेंचुरी का सबसे अच्छा बिजनेस है बिल ग्रेट्स भी यही करते है जितने सफल व्यक्ति है यही कर रहे है।
10 - तो आप सफल व्यक्ति बनने की इस राह में कहाँ तक पहुँची हैं ?
उत्तर - शुरुवात हो गई है।
11 - आपको ज्यादा कैंटीन जाते नहीं देखता हूँ बहुत बार जब दोस्त जबरदस्ती करते है तब जाती है ?
उत्तर - मुझे कैंटीन जाना पसंद नहीं है आपलोग कैंटीन में बहुत समय ख़राब करते हो जो की मैं नहीं कर सकती हूँ आपलोगो को अच्छा लगे या ख़राब मुझे नहीं पता मेरे पास तो व्हाट्सएप्प , फेसबुक चलाने का समय नहीं होता है और यह सब मुझे पसंद भी नहीं है।
12 - हर रोज हम आपको नये इंसान के साथ देखते है वो भी देर शाम तक यूनिवर्सिटी में ?
उत्तर - मैं हर रोज नए-नए लोगो को जॉब के लिए ऑफर देती हूँ जिन्हें जरुरत होती है वो लोग करते है। इस कॉलेज में रह कर मैंने 15 लोगो की टीम बना ली है।
13 - लोगो से पता पड़ा की आप लोगो को मुफ्त का ज्ञान ज्यादा देती हैं ?
उत्तर - मैं यह इस लिए करती हूँ की मेरी प्रैक्टिस हो जाये जैसे कुछ तैयार करके आई हूँ तो चार लोगो को बता कर वह मुझे तैयार हो जाता है।
14 - आपको क्यों लगता है की आप दुनिया के सबसे दुःखी व्यक्तियों में से एक है ?
उत्तर - दुःखी नहीं हूँ आज इस उम्र में मेरे पास एक चैलेंज है और मैं बहुत जल्दी इस चैलेंज को पूरा कर लूंगी।
15 - जान सकता हूँ क्या चैलेंज है ?
उत्तर - जब मैं सुबह कॉलेज के लिए आती हूँ तो मैं पापा से 50 रुपिया माँग कर लाती हूँ पापा सो रहे होते हैं न चाहते हुए भी मुझे उन्हें जगाना पड़ता है रोज उनकी नींद को तोडना मुझे बहुत दुःख पहुचाता है इस लिए मैं खुद के पैरों पर खड़ी होना चाहती हूँ ताकि पापा आराम से सो सके। दूसरा ये की पापा को 50 साल हो गए साइकिल से चलते। मैं उन्हें स्कूटी गिफ्ट करना चाहती हूँ बहुत जल्द से जल्द। मुझे अच्छा लगता है की मुझे मेरी ज़िन्दगी में यह चैलेंज मिला।

Comments
Post a Comment